👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में केंद्रीय विद्यालय इबीएस बाबूगढ़ कैंट में हिंदी पखवाड़ा समारोह मनाया जा रहा है जिसमें हिंदी पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई है जहां छात्र पहुंचकर इस प्रदर्शनी का लाभ उठा रहे हैं।
बता दें कि केंद्रीय विद्यालय इबीएस बाबूगढ़ में हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन किया गया जो 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान हिंदी पुस्तकों की एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है जिसमें विज्ञान, व्यक्तित्व, बाल साहित्य, हिंदी साहित्य पर आधारित किताबों की प्रदर्शनी लगाई गई है जहां छात्र प्रदर्शनी को देखने के लिए पहुंच रहे हैं।





























