👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी को मतदान होने हैं. मतदान बढ़ाने के लिए तमाम जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं. आपको बता दें कि जनपद हापुड़ की हापुड़ सदर सीट पर 2017 में 64.54% मतदान हुआ था जबकि साल 2012 के विधानसभा चुनाव में यह आंकड़ा 62.32% रहा. धौलाना विधानसभा सीट की बात की जाए तो साल 2012 के विधानसभा चुनाव में 65.86% जबकि 2017 में यह प्रतिशत बढ़कर 66.89% तक पहुंच गया. गढ़ विधानसभा सीट पर 2012 में 65.66% जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव में 67.30% मतदान हुआ. 2017 में सबसे ज्यादा मतदान गढ़ विधानसभा सीट पर हुआ जबकि उससे कम धौलाना और सबसे कम हापुड़ सीट पर हुआ.
चरक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में दाखिला शुरु, कॉल करें: 9560205965






























