हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दस्तोई रोड पर स्थित मोहल्ला आदर्श नगर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब हाईटेंशन लाइन अचानक नीचे आ गई. ऐसे में सड़क और तार की दूरी घटकर काफी कम रह गई जो कभी भी किसी को अपनी चपेट में ले सकती है.
मामला शनिवार की सुबह का है जब गली नंबर छह में हाईटेंशन लाइन से जुड़ा तार अचानक नीचे आ गया जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई अनहोनी नहीं हुई. स्थानीय लोगों का कहना है कि ऊर्जा निगम की टीम जल्द से जल्द क्षेत्र में पहुंचे और लाइन को दुरुस्त करें जिससे अनहोनी ना हो.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606
























