
👁 0 views Views
हाई स्कूल गणित का पेपर छात्रों ने लेंथी बताया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com/): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं मंगलवार को हापुड़ में 12 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। परीक्षा सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 तक हुई। छात्र-छात्राएं सुबह 10:00 से पहले ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए और कड़ी जांच के बाद ही छात्रों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश मिला। जनपद हापुड़ में हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 9634 छात्र पंजीकृत है।
सीबीएसई के हाई स्कूल के छात्र गणित की परीक्षा देकर आए उन्होंने पेपर को लेकर मिली जुली प्रतिक्रिया व्यक्त की। अधिकांश छात्रों ने गणित का पेपर बड़ा होना बताया है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068

























