👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ मंडी में नए गुड़ की आवकें शुरु हो गई है। असम, बंगाल प्रांत से दुर्गा अष्टमी की भारी मांग आने से गुड़ के भावों ने अब तक का सबसे ऊंचा रिकार्ड कायम किया है। रविवार को अवकाश होने के बाद भी गुड़ का कारोबार हुआ और गुड़ बाल्टी 5450 रुपए प्रति कुंतल बिका। गुड़ के ऊंचे से ऊंचा भाव मिलने से किसानों के चेहरे खिले है औऱ वे प्रसन्नता जाहिर कर रहे है।
हापुड़ मंडी में जनपद हापुड़ के ग्रामीण इलाकों व आस-पास के क्षेत्रों से गुड़ बाल्टी भारी मात्रा में पहुंच रहा है। रविवार को करीब 14 हजार गुड़ बाल्टी विभिन्न वाहनों द्वारा पहुंचा। गुड़ की आवकों को मंडी के प्लेट फार्म पर लगाया। गुड़ के क्रेता व विक्रेता प्लेट पर पुहंचे और किसानों की उपस्थिति में गुड़ की बिक्री शुरु हुई।






























