
हापुड़ में दबंगई: मामूली विवाद बना बवाल, घर में घुसकर महिलाओं को बेरहमी से पीटा; वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना देहात स्थित दबंगई और गुंडागर्दी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ मामूली सी कहासुनी के बाद दबंगों ने सारी सीमाएं पार कर दीं। आरोपियों ने न सिर्फ पीड़ित परिवार के घर में जबरन घुसकर तांडव मचाया, बल्कि घर की महिलाओं के साथ बेरहमी से मारपीट भी की। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है।
मामला हापुड़ का है, जहाँ एक मामूली विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। आरोप है कि बेखौफ दबंगों ने कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए पीड़ित के घर के भीतर प्रवेश किया और वहां मौजूद महिलाओं पर हमला बोल दिया।
घटना के समय चीख-पुकार मच गई। हमलावरों ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि माहौल खराब करने और महिलाओं पर हमला करने वाले दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*




















