ताराचंद जनता कॉलेज की प्रबंध समिति के चुनाव पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चौधरी ताराचंद जनता इंटर कॉलेज तगासराय की प्रबंध समिति के चुनाव पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। समिति के प्रबंधक राजपाल त्यागी की याचिका पर कोर्ट ने प्रबंध समिति को फिर से अधिकार दिए हैं। पूर्व में घोषित चुनाव पर भी रोक लग गई है।
प्रबंध समिति का चुनाव 12 जून 2022 को हुआ था। इसमें अध्यक्ष पद पर नरेंद्र त्यागी और उपाध्यक्ष पद पर रुद्राक्षमुनि त्यागी और प्रबंधक पद पर राजपाल त्यागी निर्वाचित हुए थे, लेकिन नरेंद्र त्यागी के निधन के उपरांत विधान के अनुसार रुद्राक्षमुनि त्यागी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी डीआईओएस के आदेश पर सौंप दी गई थी, लेकिन इस चयन पर एक गुट द्वारा डीआईओएस कार्यालय में अपील की गई थी। जिस पर सुनवाई कर, डीआईओएस ने चुनाव पर आपत्ति लगाते हुए एकल संचालन लागू कर दिया था। साथ ही 10 मार्च को चुनाव कराए जाने की घोषणा की, बाद में इसकी तिथि 31 मार्च कर दी गई। एकल संचालन के आदेश को प्रबंध समिति f के प्रबंधक राजपाल त्यागी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी। डीआईओएस ने बताया कि इस संबंध में नियमानुसार निर्देश जारी किए गए हैं।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878

































