हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशों पर जनपद में लुकाछिपी अभियान जारी है। पार्को आदि क्षेत्रों में बेवजह घूमने वाले युवक और युवतियों को शुक्रवार को पुलिस ने पकड़ा। इस दौरान तीन युवतियों समेत करीब एक दर्जन लोगों को पुलिस ने पकड़ा और शपथ पत्र लेकर छोड़ दिया।
लुका-छिपी अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। महिला थाना पुलिस ने पार्कों व विभिन्न मार्गों पर अभियान चलाकर युवक और युवतियों को पकड़ा। साथ ही सख्त हिदायत दी कि भविष्य में ऐसा ना करें।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010


























