मतदाता सूची में अपना नाम इस प्रकार खोजें










मतदाता सूची में अपना नाम इस प्रकार खोजें
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):मतदाताओं के लिए यह एक बडी खबर है कि अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण के तहत दिनांक 06 जनवरी, 2026 को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया गया है। आलेख्य मतदाता सूची में अपना नाम खोजने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट ceouttarpradesh.nic.in पर पॉप अप विंडो पर प्रदर्शित हो रहे लिंक “विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026” पर क्लिक करने पर मुख्य पृष्ठ खुलता है। इस विंडो में, “ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल एसआईआर 2026 में ईपीआईसी नंबर द्वारा अपना नाम खोजे” नामक टैब पर क्लिक करें। आगामी स्क्रीन में, EPIC नंबर शीर्षक वाले बॉक्स में अपना EPIC नंबर टाईप करें, दिया गया कैप्चा टाईप करें और खोज नामक टैब पर क्लिक करें। यदि आलेख्य मतदाता सूची में आपका नाम मौजूद है, तो खोज परिणाम सूची के उस हिस्से में जनपद, विधानसभा क्षेत्र, मतदान केंद्र का नाम और आपका मतदाता क्रम संख्या का विवरण प्रदर्शित होगा। यदि आपका नाम उत्तर प्रदेश में किसी भी विधानसभा क्षेत्र की आलेख्य मतदाता सूची में मौजूद नहीं है, तो यह “नो रिजल्ट फाउंड” प्रदर्शित होगा।
उक्त के अतिरिक्त वेब पोर्टल electorasearch.eci.gov.in पर जाएं और फिर अपना ईपीआईसी नंबर निर्धारित स्थान पर टाईप करके अपना नाम खोजें और दिए गए कैप्चा टाइप करने के बाद सर्च पर क्लिक करें। यदि आपका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में मौजूद है तो सूची मे आपका विवरण प्रदर्शित होगा। यदि आपका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में नहीं है, तो “नो रिजल्ट” प्रदर्शित होगा।
उपरोक्तानुसार यदि आपका नाम आलेख्य मतदाता सूची में प्रदर्शित नही होता है, तो दावे एवं आपत्ति की अवधि दिनांक 06.01.2026 से 06.02.2026 तक निम्न स्थानों से फार्म प्राप्त कर अपना फार्म भरें,1. ऑनलाइन के माध्यम से आयोग के ऐप ECINET Mobile app एवं वेबसाइट htts://voters.eci.gov.in के माध्यम से भी फार्म 6 घोषणा-पत्र सहित सबमिट किया जा सकता है।2. अपने क्षेत्र / मतदेय स्थल के बी०एल०ओ०/ पदाभिहित अधिकारी से फार्म 6 प्राप्त कर फार्म भरकर उन्हे उपलब्ध करा सकते है।3. तहसील में स्थित वोटर रजिस्ट्रेशन सेंटर / जिला निर्वाचन कार्यालय से फार्म-6 प्राप्त कर सकते है।

कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464









  • Related Posts

    पिलखुवा: आनंदा पर आयकर विभाग की रेड खत्म

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के खैर पुर खैराबाद में स्थित आनंदा डेयरी पर आईटी की रेड सोमवार को खत्म हो गई। देर…

    Read more

    हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची अमृत भारत एक्सप्रेस

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ रेलवे स्टेशन पर सोमवार को अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची। ट्रेन शाम 7:20 पर हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची। पांच मिनट ठहराव…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पिलखुवा: आनंदा पर आयकर विभाग की रेड खत्म

    पिलखुवा: आनंदा पर आयकर विभाग की रेड खत्म

    हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची अमृत भारत एक्सप्रेस

    हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची अमृत भारत एक्सप्रेस

    हापुड़: जुगाड़ ठेले में आग लगने से मचा हड़कंप

    हापुड़: जुगाड़ ठेले में आग लगने से मचा हड़कंप

    छात्रा को दी तेजाब फेंकने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    छात्रा को दी तेजाब फेंकने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    बाबूगढ़: बछलौता रोड पर नियमों के विपरीत हो रहा भवन का निर्माण

    बाबूगढ़: बछलौता रोड पर नियमों के विपरीत हो रहा भवन का निर्माण

    नेपाल की किशोरी के अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज

    नेपाल की किशोरी के अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज
    error: Content is protected !!