
👁 0 views Views
बीती रात आई जोरदार बारिश से तापमान गिरा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार की देर रात बारिश आने से मौसम में बदलाव हुआ है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। संभावना है कि सोमवार और मंगलवार को भी बारिश होगी जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
रविवार को तेज धूप के बाद देर रात मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को भी बारिश की उम्मीद जताई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले हफ्ते तक अधिकतम तापमान 8 डिग्री तक गिर सकता है जिससे लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास हो सकता है।
हापुड़: ग्लोब एजेंसीज दिल्ली रोड से छूट व एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदे वाहन: 9289923209



























