👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में बुधवार की देर रात करीब पौने दो बजे हुई जोरदार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली. हालांकि गुरुवार की सुबह सूर्य देवता के दर्शन के बाद फिर पसीने छूट गए. इसके बाद लोगों को फिर से गर्मी का सामना करना पड़ा. हालांकि अनुमान है कि आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
रात करीब 1:45 बजे उस समय तापमान में गिरावट दर्ज की गई जब हापुड़ की सड़कों पर हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली. बारिश इतनी जोरदार थी कि इससे वाहनों की रफ्तार पर भी काफी असर पड़ा और तेज बारिश होने की वजह से वाहन चालकों को सड़क पर देखने में काफी परेशानी हुई. तेज बारिश के बाद गुरुवार की सुबह तापमान फिर अपने तेवर दिखाने लगा.




























