
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में बीती रात अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी शुरू हो गई। कड़ाके की बिजली के साथ जमकर बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन बारिश के कारण गेहूं किसानों की चिंताएं फिर से बढ़ गई हैं।
शुक्रवार को दिन के समय गर्मी के जबरदस्त प्रकोप के आगे लोग बेबस दिखाई दिए। पारा चढ़ने की वजह से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जैसे ही रात हुई तो अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाएं चलने लगी। आंधी के साथ आसमान में काले बादल छा गए और गरज के साथ तेज बारिश शुरू हो गई जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। संभावना है कि आने वाले दिनों में आंधी की संभावना बनी हुई है। हालांकि इस दौरान गेहूं किसानों की चिंताएं फिर से बढ़ गई हैं।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























