हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार की सुबह सड़कों पर जबरदस्त कोहरा छाने की वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालक वाहनों की लाइटों का इस्तेमाल कर सड़क पर उतरे। हालांकि इस दौरान वाहनों की रफ्तार थम गई। राहगीरों वाहनों को पार्किंग लाइट के साथ-साथ हेडलाइट का भी इस्तेमाल करना पड़ा। रविवार की तड़के वाहन चालकों की मुश्किलें उस दौरान बढ़ गई जब उन्हें जबरदस्त कोहरे के साथ-साथ अंधेरे का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि इन दिनों कड़ाके की सर्दी का कहर है। लोग घरों में कैद होने को मजबूर है। कंप-कंपा देने वाली इस सर्दी ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों तक ठंड का कहर जारी रहेगा।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606






























