👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के टिम्बर व्यापारी राजीव कंसल की मौत के मामले में सुनवाई की नई तिथि न्यायालय ने 30 सितम्बर तय की है।
बता दें कि राजीव कंसल की 9 अगस्त-2021 को गोली लगने से मौत हो गई थी। राजीव के पिता पूरनमल ने एक दलाल, मनीष कंसल उर्फ मक्खन, हेमचंद सर्राफ तथा राजीव कृष्णा को राजीव की मौत के लिए जिम्मेदार बताते हुए पुलिस में धारा 306, 504, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस रिपोर्ट में अरविंद गोयल पर दुकान व गोदाम मार्किट रेट से काफी कम कीमत पर साजिश कर जबरदस्ती लिखवाने का आरोप है। दूसरी ओर पूरनमल ने आरोपियो से किसी भी प्रकार के समझौते की खबरों को सत्य से परे बताया है। थाना हापुड़ देहात पुलिस जांच कर रही है।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010




























