👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में स्वास्थ्य विभाग कोरोना अलर्ट के दौरान किसी तरह की लापरवाही बरतने के मूड में नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने अब जनपद हापुड़ से दिल्ली गाजियाबाद जाने वाले 22 हजार लोगों को चिन्हित किया है जिनकी निगरानी स्वास्थ्य विभाग करेगा। गांव में गठित की गई 273 निगरानी समितियों को भी अलर्ट मोड पर डाल दिया गया है। भले ही यूपी ऑमिक्रोन फ्री हो गया है लेकिन स्वास्थ्य विभाग किसी तरह का रिस्क लेने के मूड में नहीं है। बढ़ते कोरोनावायरस को देखते हुए विभाग ने अभी से कमर कस ली है और हापुड़ से नोएडा दिल्ली जाने वाले लोगों पर निगाह रख रही है। विभाग इन सभी यात्रियों का डाटा जुटा चुका है और निगरानी की जा रही है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288




























