हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ग्राम भारती परिसर, छिजारसी में छात्र – छात्राओं का हेल्थ चेकअप किया गया । डॉक्टर पंकज तोमर के साथ टीम पहुंची। डॉक्टर की टीम द्वारा बच्चों की लंबाई व वजन के साथ ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन, डेंटल चैकअप, विजन चेकअप किया गया।
इसके साथ-साथ लेडी डॉक्टर द्वारा छात्राओं की स्वास्थ्य संबंधी काउंसलिंग भी की गई तथा आयरन कैल्शियम की गोलियां भी वितरित की गई।
डॉक्टर की टीम में डॉ शादाब, डॉ प्रीति शर्मा, आंखों की जांच के लिए अंजू बाला ढींगरा एवं लैब टेक्नीशियन बलराम नागवंशी, आशीष शर्मा, लव कुमार, आशीष कुमार, काउंसलर रजनी शर्मा व अन्य उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अक्षय पुंडीर एवं कार्यालय प्रमुख चौखे सिंह ने आचार्या संगीता एवं आचार्य धर्मेंद्र के सहयोग से यह चेकअप संपन्न कराया। प्रबंध समिति के मंत्री राहुल सिंघल ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457



























