हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव बिहुनी में आरोग्य केंद्र की दीवार गिर गई जिससे ग्रामीणों में काफी गुस्सा है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार ने घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर आरोग्य केंद्र का निर्माण किया है जिसकी वजह से यह दीवार गिरी। सीएचसी प्रभारी डॉ दिनेश भारती ने सी एच ओ और ग्राम प्रधान द्वारा आरोग्य केंद्र को ठीक कराने के लिए पत्र भेजा है। गांव में साल 2022 में पांच लाख रुपए की लागत से वैलनेस सेंटर का निर्माण हुआ था।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288

























