हापुड़, सीमन/सुरेन्द्र शर्मा/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के पुराने हाईवे पर रविवार की सुबह एक छोटा हाथी और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दौरान छोटे हाथी में सवार दो लोग घायल हो गए जिन्हें लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने बताया कि एक छोटा हाथी हापुड़ से गढ़ के लिए जा रहा था। सिंभावली क्षेत्र के पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचा तो एक ट्रक चालक ट्रक काट रहा था। छोटा हाथी और ट्रक दोनों चालकों को भयंकर कोहरे के कारण वाहन नजर नहीं आए। उसके बाद वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। छोटे हाथी में सवार दो लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया।
बर्थ-डे, किट्टी, न्यू ईयर पार्टी, शादी के लिए कराएं मेकअप: 8630629250




























