
बिजनौर में तैनात पिलखुवा निवासी हेड कांस्टेबल का बीमारी के कारण निधन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी 50 वर्षीय हेड कांस्टेबल राजीव कुमार का बीमारी के कारण निधन हो गया। वह पिछले आठ महीने से लीवर की बीमारी से पीड़ित थे जिनकी तैनाती जनपद बिजनौर के थाना बड़ापुर में हेड कांस्टेबल के पद पर थी। उपचार के दौरान हेड कांस्टेबल ने अंतिम सांस ली जिनकी मौत से परिवार में शोक की लहर है। पुलिस महकमा में भी शोक की लहर है।
आपको बता दें कि हेड कांस्टेबल राजीव कुमार पिछले कुछ महीने से बीमार चल रहे थे। लीवर से जुड़ी बीमारी से पीड़ित थे जिनका उपचार दिल्ली के मैक्स अस्पताल में चल रहा था जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। राजीव अपने पीछे पत्नी रेखा, 23 वर्षीय पुत्र राज, 25 वर्षीय पुत्री शगुन को छोड़ गए हैं। गांव जटपुरा में नम आंखों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने भी परिजनों को सांत्वना दी।






























