
लड़की को ले भागा,पुलिस ने दबोचा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड नगर पुलिस ने एक गांव से नाबालिग लड़की को बहका-फुसला कर भगा ले जाने के आरोप में एक आरोपी को धर दबोचा।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने की घटना में वांछित अभियुक्त को नंगौला-अमीर पुर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।आरोपी गांव हैदरपुर का सरताज है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)
























