
लड़की को भगाकर ले गया,फिर की हत्या,शव नाले में फैंका,अब जेल में चक्की पीसना
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):वर्ष-2021 में एक लड़की को भगा कर लेजाने और उसकी निर्मम हत्या करके शव नाले में फैंकने वाले आरोपी को न्यायालय ने आजीवन कारावासवअर्थदण्ड की सजा दी है।ऑपरेशन कन्विक्शनअभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय में प्रभावी, सशक्त पैरवी करते हुए एक हत्यारोपी को आजीवन कारावास व 33,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दंडित कराया गया।अभियुक्त थाना हापुड देहात के गांव सलाई का शानू उर्फ शान मौहम्मद है।अभियुक्त गांव की एक लडकी को भगा ले गया था और फिर हत्या कर दी।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788





























