वीडियो देखेः
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत का मामला सामने आया है। मामला गुरुवार का है जब जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस को सूचना मिली कि थाना पिलखुवा के ग्राम देहपा में एक व्यक्ति की गोली लगने से मृत्यु हो गई है। गोली की खबर सुनते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
पुलिस के अनुसार मृतक साल 2010 से तिहाड़ जेल में बंद था जो कि पिछले साल पैरोल पर बाहर आया था। गुरुवार को पैरोल का अंतिम था और गुरुवार को मृतक को वापस जेल जाना था। पुलिस को प्रथम दृष्ट्या यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुराना मोबाइल बेचने और खरीदने के लिए कॉल करें: 7409166666, 8979760159


























