👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोविड संक्रमण की चैन तोडऩे के लिए धर्म के प्रति आस्थावान लोग घर-घर हवन कर रहे हैं, तो कोई दिन छिपने के बाद घरों के बाहर दीपक जला रहे है।
पिलखुवा के गांव खेड़ा में भाजपा नेताओं ने रविवार को ग्रामीणों के सहयोग चलता-फिरता हवन का आयोजन किया और हवन कुंड डाली जाने वाली सामग्री से उठने वाली धुनी से वातावरण को शुद्ध किया गया।
भाजपा नेता तेजवीर सिंह तोमर ने बताया कि रविवार को मंदिर परिसर में हवन किया गया। हवन में गाय का देशी घी, आम की लकड़ी, अखरोट, उपले, नीम के पत्ते, गिलोय आदि की सामग्री से आहुतियां दी गई और फिर हवन कुंडों को गांव की गली-गली घूमाकर धुनी से वातावरण को शुद्ध किया गया।
कोविड में होने वाले ब्लड टेस्ट या कोई भी ब्लड टेस्ट घर बैठे कराएं. Healthians labs: 8755333320





























