VIDEO: क्या देखी है ऐसी जिगजैग सड़क?












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :  जनपद हापुड़ के पिलखुवा के मोहल्ला रजनी विहार की सड़कें अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही हैं। यहां की सड़कें कहीं से धंस गई है तो कहीं से काफी ऊपर उठ चुकी है जिसकी वजह से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालात देखकर ऐसा लग रहा है कि वाहनों की गति को थामने के लिए सड़क ने खुद ही स्पीड ब्रेकर बना लिए हैं। यहां से गुजरने वाले लोगों की मुश्किलें काफी ज्यादा बढ़ती जा रही है लेकिन जिम्मेदार है कि उन्हें कोई परवाह ही नहीं। जिस तरह से इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क पर बिछाई गई है उसमें लापरवाही सामने आ रही है। ऐसे में जिम्मेदारों के साथ-साथ ठेकेदारों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।
पिलखुवा के मोहल्ला रजनी विहार की यह तस्वीर पिछले कई दिनों से बनी हुई है जहां बारिश के दौरान तो हालात और भी ज्यादा खराब हो जाते हैं। टूटी सड़क के साथ नालियों की स्थिति भी बेहद खराब है जिसकी वजह से लोगों को असुविधा हो रही है। वाहन सवार कभी भी गिरकर चोटिल हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है।









Related Posts

मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343

🔊 Listen to this मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343 हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर रोडवेज बस अड्डे के…

Read more

परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं 16 मार्च से

🔊 Listen to this परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं 16 मार्च से हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद हापुड़ के परिषदीय सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी। परीक्षाएं,…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343

मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343

परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं 16 मार्च से

परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं 16 मार्च से

रिश्वत मांगने पर लेखपाल निलम्बित

रिश्वत मांगने पर लेखपाल निलम्बित

पिलखुवा: रेलवे ट्रैक पर पलटा ट्रक

पिलखुवा: रेलवे ट्रैक पर पलटा ट्रक

हापुड़: शुक्रवार आज चार घंटों के लिए कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

हापुड़: शुक्रवार आज चार घंटों के लिए कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

पिलखुवा: पुलिस चौकी से ही पुलिसकर्मी का संदूक चोरी

पिलखुवा: पुलिस चौकी से ही पुलिसकर्मी का संदूक चोरी
error: Content is protected !!