
Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हरियाणा पुलिस ने जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव जखेड़ा रहमतपुर में दबिश देकर चोरी का सोना खरीदने वाले सुनार को गिरफ्तार कर लिया। फरीदाबाद पुलिस ने गांव जखेड़ा रहमतपुर में दबिश दी और आरोपी सुनार को दबोच कर अपने साथ ले गई।
हरियाणा के फरीदाबाद के मंडी थाना क्षेत्र में कुछ महीने पहले सर्राफ की दुकान में चोरी हुई थी जिसका खुलासा करते हुए फरीदाबाद पुलिस ने बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव रहरवा निवासी शिब्बू और गुल्लू को गिरफ्तार कर लिया था। सर्राफ की दुकान से चोरी किया गया सोना आरोपियों ने क्षेत्र के गांव जखेड़ा रहमतपुर के सुनार को बेच दिया था। इसके बारामदगी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। शनिवार की देर रात फरीदाबाद पुलिस ने सुनार को पकड़ लिया और अपने साथ ले गई।
हापुड़: ग्लोब एजेंसीज दिल्ली रोड से छूट व एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदे वाहन: 9289923209






























