हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए जिससे छात्रों के चेहरे खिल उठे. इस दौरान छात्रों ने काफी अच्छे अंक प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन किया है. जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित विबगयोर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र हर्ष तोमर ने दसवीं क्लास में टॉप 5 सब्जेक्ट में 99.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं.
वहीं हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित दीवान पब्लिक स्कूल के छात्र स्पर्श अग्रवाल ने टॉप 5 विषयों में 99.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं जिसके बाद बधाई देने वालों का तांता लगा है.
विबगयोर इंटरनेशनल के सीनियर कोऑर्डिनेटर दिनेश सिंघल ने बताया कि हर्ष तोमर पिलखुवा में रहते हैं जिन्होंने दसवीं में 99.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. वहीं हापुड़ के न्यू आलोक निवासी स्पर्श अग्रवाल पुत्र रवि अग्रवाल ने 99.2% अंक प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन किया है. स्पर्श अग्रवाल ने अपनी मां सोनी अग्रवाल को इस सफलता का श्रेय दिया है. बता दें कि अमन ने दीवान पब्लिक स्कूल से दसवीं क्लास उत्तीर्ण की है.
वहीं परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों के चेहरे खिल उठे. हापुड़ के मोहल्ला रामगंज की रहने वाली दिशा गोयल पुत्री लक्ष्मण मैदा वाले ने दिल्ली पब्लिक स्कूल से दसवीं क्लास उत्तीर्ण कर 93% अंक हासिल किए हैं जिन्होंने संस्कृत में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288
























