हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 22 जनवरी को अयोध्या के श्री राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। ऐसे में देशवासियों में उत्साह का माहौल है। श्री श्री राधा मदन मोहन मंदिर पिलखुवा अंतर्गत इस्कॉन नाम हट्ट केंद्र हापुड़ द्वारा शुक्रवार को हरि नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। हरि नाम संकीर्तन सुबह 11:00 बजे देवी मंदिर रेलवे रोड से प्रारंभ होकर गोल मार्केट, कसेरठ बाजार, मंडी पाटिया, चंडी रोड से होते हुए एकेपी कॉलेज पर संपन्न हुआ जहां श्रद्धालुओं ने प्रसादी का आयोजन किया।
22 जनवरी को अयोध्या के श्री राम मंदिर में प्रभु रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। पूरे देश में उत्सव का माहौल है। ऐसे में पिलखुवा इस्कॉन द्वारा शुक्रवार को हापुड़ के प्रमुख मार्गों से हरि नाम संकीर्तन यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर क्षेत्र हरे रामा हरे कृष्णा से गूंजायमान हो गया। हर कोई भक्ति के रंग में रंगा हुआ दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। श्रद्धालुओं में इस कदर उत्साह था कि वह भक्ति की धुन पर खुद को नृत्य करने से रोक ना सके।
NEW YEAR OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065






























