कड़ी मेहनत से सुखद परिणाम सम्भव
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को कक्षा एक से नौ तक तथा कक्षा ग्यारह में टाप करने वाली छात्राओं को स्वर्गीय संजय सिघल टीकाराम तेल वाले परिवार की ओर से ग्यारह सौ रुपए की वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की गई। स्वर्गीय संजय सिघल की पत्नी रेखा सिंघल, पुत्र रजत सिंघल एव पुत्रवधु सुमन जैन ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विद्यालय की पूर्व छात्रा एवं इनमोरफीस आई टी कम्पनी, नोएडा की डायरेक्टर सुमन जैन सिंघल ने कहा कि जिन छात्राओं ने परिश्रम करके कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है वे तो बधाई की पात्र हैं ही, पर जो छात्राएं इस मुकाम को नहीं प्राप्त कर सकी हैं, वे निराश न हों, आत्मनिरीक्षण कर भविष्य में और मेहनत करने का संकल्प लें।
समय का सदुपयोग, निरंतर परिश्रम, आत्मविश्वास, अभिभावकों का मार्गदर्शन उन्हें भविष्य में उच्च कीर्तिमान स्थापित करायेगा। विद्यालय अध्यक्ष पूनम अग्रवाल तथा विद्यालय व्यवस्थापिका स्वाति गर्ग ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया तथा भविष्य मे और अधिक मेहनत से पढ़ाई कर विद्यालय तथा अपने माता पिता का नाम रोशन कर जीवन में उच्च सफलता प्राप्त करने का आग्रह किया। कार्यक्रम मेः सुरेश चन्द जैन, टी सी गर्ग, अनिल अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, विद्यालय प्रधानाचार्या मिनाक्षी यादव, सुमन बंसल, डाo उषा शर्मा, कुलदीप कुमार सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।
GPS tracker , CCTV कैमरे लगवाने के लिए कोल करें: 8979003261, 8126293996 पर



























