हापुड़ के तनिष चौधरी व मानिक सैनी का खेलों इंडिया में चयन












हापुड़ के तनिष चौधरी व मानिक सैनी का खेलों इंडिया में चयन

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): योगासन भारत एवं तमिलनाडू यूथ योगासन स्पोर्टस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में चतुर्थ सीनियर मेन्स नेशनल योगासन स्पोर्टस चैम्पियनशिप 2023-24 का 29 से 31 मार्च, 2024 में पी०एस०एन०ए० कॉलिज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलॉजी, डिन्डीगुल, तमिलनाडू के प्रांगण में आयोजित की गयी। पूरे भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों से आयी 24 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सेमीफाईनल राउन्ड में शीर्ष 10 चयनित राज्यो में उत्तर प्रदेश की टीम भी विजयी रही। उत्तर प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही एस०एस०वी० कॉलिज, हापुड की टीम के बी०कॉम के छात्र तनिष चौधरी एवं मानिक सैनी का फाईनल राउण्ड में चयन हुआ। सभी राज्यों में एस०एस०वी० (पी०जी०) कॉलिज हापुड की टीम ने आर्टिस्टिक पेयर इवेण्ट में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए छात्र तनिष चौधरी व मानिक सैनी ने महाविद्यालय के योग प्राध्यापक मोहित शर्मा के नेतृत्व में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिसके परिणाम स्वरूप उनका चयन खेलो इण्डिया में हुआ है जो हापुड़ शहर के लिये गौरव की बात है। खेलो इण्डिया में चयनित होने पर छात्र तनिष चौधरी व मानिक सैनी ने कहा कि महाविद्यालय में अध्ययन करना हमारे लिये गौरव की बात है जिसके परिणाम स्वरूप ही हम नेशनल चैम्पियनशिप में अच्छा प्रदर्शन कर पाये एवं आगे भी खेलो इण्डिया में अपना शत-प्रतिशत देने का प्रयास करेंगे।

विजयी टीम के तमिलनाडू से लौटने पर कॉलिज के प्राचार्य प्रो नवीन चन्द्र सिंह ने बधाई दी एवं कॉलिज प्रबन्ध समिति के मंत्री अमित अग्रवाल ने बताया कि महाविद्यालय प्रबन्ध समिति योगासन स्पोर्टस में निरन्तर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिये प्रयत्नशील है जिसकी दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि विगत दो वर्षों में ही कॉलिज की योगासन टीम ने न केवल जिला, स्टेट बल्कि अब नेशनल स्तर पर भी कॉलिज का मान बढाया है।

किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010









  • Related Posts

    बाबा खाटू श्याम की 28वीं निशान यात्रा निकाली

    🔊 Listen to this बाबा खाटू श्याम की 28वीं निशान यात्रा निकाली हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री श्याम भक्त मंडल द्वारा 27 फरवरी शुक्रवार को फाल्गुन एकादशी पर श्री श्याम प्रभु…

    Read more

    28 फरवरी तक खरीदेगा सिम्भावली मिल गन्ना

    🔊 Listen to this 28 फरवरी तक खरीदेगा सिम्भावली मिल गन्नाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):सिम्भावली शुगर मिल 28 फरवरी तक किसानो से गन्ना खरीदेगा।यह किसानो के लिए मिल को गन्ना देने का…

    Read more

    You Missed

    बाबा खाटू श्याम की 28वीं निशान यात्रा निकाली

    बाबा खाटू श्याम की 28वीं निशान यात्रा निकाली

    28 फरवरी तक खरीदेगा सिम्भावली मिल गन्ना

    28 फरवरी तक खरीदेगा सिम्भावली मिल गन्ना

    हापुड़ टैक्स बार एसोसिएशन ने जीता क्रिकेट मैच

    हापुड़ टैक्स बार एसोसिएशन ने जीता क्रिकेट मैच

    अधिकारियों ने कूड़ेदान में डलवाई मिठाई, लोगों ने डस्टबिन से निकाल कर खाई

    अधिकारियों ने कूड़ेदान में डलवाई मिठाई, लोगों ने डस्टबिन से निकाल कर खाई

    मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343

    मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343

    परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं 16 मार्च से

    परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं 16 मार्च से
    error: Content is protected !!