हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के बेटे मयंक शर्मा ने जनपद हापुड़ का मान बढ़ाया है जिन्होंने जूनियर कमीशंड ऑफिसर बनकर हापुड़ जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया है. जूनियर कमीशंड ऑफीसर यानि जेसीओ बने मयंक शर्मा को लद्दाख में तैनात किया जाएगा. हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित मोहल्ला अपना घर कॉलोनी निवासी श्रीनिवास शर्मा ने बताया कि उनका 27 वर्षीय बेटा मयंक शर्मा रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत सीमा सड़क संगठन बीआरओ में जूनियर कमीशंड ऑफिसर बन गया है जिसकी पुणे में सोमवार को पासिंग आउट परेड हुई. वहीं मयंक की माता नीतू शर्मा और भाई हर्ष शर्मा ने बताया कि इस मुकाम को हासिल करने के लिए मयंक ने कड़ा परिश्रम किया है. साल 2018 में उन्होंने परीक्षा दी जिसमें चयन होने पर उन्हें ट्रेनिंग दी गई और सोमवार को वह पासिंग आउट परेड में शामिल हुए. अब उन्हें लद्दाख में पोस्ट किया जाएगा. मयंक की सफलता से जनपद का नाम पूरे देश में रोशन हुआ है. उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगातार जारी है.
ये भी पढ़ेः- VIDEO: नामी किताब विक्रेता कब से बेच रहे थे अनाधिकृत प्रकाशन की किताबें?
देश-दुनिया में कहीं भी भेजे राखी, DTDC को बस कॉल करें: 9837660486
























