
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गाजियाबाद पुलिस ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर उलटी दिशा में कार रोक कर केक काटकर बर्थडे मनाने की तैयारी करने वाले हापुड़ निवासी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गाड़ी को भी कब्जे में लेकर उसे सीज कर दिया।

गाजियाबाद में शनिवार की दोपहर दर्ज हुए मुकदमे के अनुसार पुलिस शुक्रवार की रात क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। रात्रि गश्त के दौरान जब वह ईस्टर्न पेरिफेरल पर बने डासना टोल प्लाजा से करीब 300 मीटर आगे दुहाई की ओर पहुंचे तो एक गाड़ी उन्हें नो पार्किंग जोन में खड़ी दिखी। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति ने अपनी कार को हाईवे पर गलत दिशा में खड़ा कर दिया है। वह हाईवे पर गाड़ी को गलत दिशा में खड़ा कर व अन्य के जीवन को भी जोखिम में डाल रहा था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लिथियम बैटरी पर ई-रिक्शा उपलब्ध, एक चार्जिंग पर दौड़ेगी 100 किमी: 7906867483



























