हर हर गंगे से गूंजी हापुड़ की तीर्थनगरी












हर हर गंगे से गूंजी हापुड़ की तीर्थनगरी

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी बृजघाट का कोना-कोना सोमवार को पौष माह की पूर्णिमा पर हर-हर गंगे के उद्घोष से गूंज उठा और कड़कड़ाती सर्दी में लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर भारतीय व सनातन संस्कृति के प्रति अपनी आस्था का परिचय दिया।

पौष माह की सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान हेतु श्रद्धालुओं का रैला रविवार की दोपहर से ही पहुंचना शुरु हो गया जिसकी नतीजा यह दिखाई दिया कि बृजघाट पर पैर रखने की जगह भी दिखाई नहीं दी और बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं न टीन शेड, धर्मशालाओं के बरामदें आदि स्थानों पर रात काटनी पड़ी क्योंकि अतिथिगृह व धर्मशालाएं पहले ही भर चुके थे।

सोमवती अमावस्या पर सोमवार को गंगा स्नान हेतु श्रद्धालु पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान आदि स्थानों से बृजघाट पहुंचे थे। सोमवार को भोर होते ही गंगा मैय्या की जय, हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया। आस्था के आगे कड़कड़ाती सर्दी ने भी हार मान ली। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद मां गंगा का पूजन किया और विश्व कल्याण की कामना की। मान्यता है कि पौष माह की सोमवती अमावस्या के दिन गंगा में स्नान करने, गरीबों को भोजन कराने तथा दान देने से पुण्य का लाभ मिलता है।

एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी







  • Related Posts

    स्कूल में भारतीय भाषा दिवस मनाया

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरी भाषा मेरा अभिमान सरस्वती शिशु मंदिर ,मोदीनगर मार्ग, हापुड़ में महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय भाषा दिवस मनाया…

    Read more

    विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया

    🔊 Listen to this विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया विजडम वुड पब्लिक स्कूल, धनौरा हापुड़ के छात्र-छात्राओं को जिला चिकित्सालय का भ्रमण कराया गया, जहां डॉ…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल में भारतीय भाषा दिवस मनाया

    स्कूल में भारतीय भाषा दिवस मनाया

    विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया

    विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया

    बाबूगढ़: डिवाइडर पर चढ़कर पलटी कार

    बाबूगढ़: डिवाइडर पर चढ़कर पलटी कार

    तीन अधिवक्ताओं के चैंबरों से हुए बैग चोरी, मुकदमा दर्ज

    तीन अधिवक्ताओं के चैंबरों से हुए बैग चोरी, मुकदमा दर्ज

    बाइक व बुग्गी की भिड़ंत में हुई युवक की मौत, हुआ अंतिम संस्कार

    बाइक व बुग्गी की भिड़ंत में हुई युवक की मौत, हुआ अंतिम संस्कार

    गायब बच्चे को परिवार से मिलाया

    गायब बच्चे को परिवार से मिलाया
    error: Content is protected !!