हापुड़ की बालिकाओं ने शतरंज व बैडमिंटन में मारी बाजी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): गत 3 अगस्त से 5 अगस्त तक सरस्वती विद्या मंदिर नोएडा सेक्टर -12 में आयोजित विद्या भारती प्रांतीय शतरंज व बैडमिंटन प्रतियोगिता में श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, हापुड़ की छात्राओं ने शतरंज के विभिन्न वर्गों बाल, किशोर व तरुण में 2 गोल्ड वह 4 सिल्वर जीत कर विद्या भारती क्षेत्रीय प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का किया तथा बैडमिंटन में बाल वर्ग में एक सिल्वर व एक ब्रोंज प्राप्त किया। इस प्रकार एक बालिका ने क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य विजयी प्रतियोगियों को शुभकामनाएं दी हैं।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950





























