👁 0 views Views
हापुड़ के बिजली उपभोक्ताओं पर 190.33 करोड़ बकाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार विद्युत उपभोक्ताओं पर बकाया धनराशि की वसूली के लिए अभियान चलाने का निर्देश दे रखा है, फिर भी वसूली नहीं हो पा रही है।
समाप्त हुए वित्तीय वर्ष-2022-23 में हापुड़ के 153505 उपभोक्ताओं पर 190.33 करोड़ बकाया है। इसके अतिरिक्त जनपद मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, के उपभोक्ताओं की ओर भी कई-कई अरब रुपयों में बकाया है। पीवीवीएनएल सूत्रों के अनुसार उक्त जनपदों में 3587906 उपभोक्ताओं की ओर 4649.45 करोड़ रुपए बकाया है।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950
























