👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की बेटी तैराक रिया वर्मा ने जिले का नाम देश में रोशन किया है। रिया ने 50, 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक और 50 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी में प्रतिभाग कर तीनों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
बता दें कि बेंगलुरु में 74 भी सीनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता आयोजित होने वाली है जिसमें प्रतिभाग करने के लिए लखनऊ में चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें रिया ने तीन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल कर हापुड़ का नाम रोशन किया है। हापुड़ जिला तैराकी संघ के संयुक्त सचिव राजीव वर्मा की बेटी रिया ने यह मुकाम लखनऊ में 25 सितंबर को आयोजित चयन प्रक्रिया में हासिल किया।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390



























