👁 0 views Views
हापुड़ की बेटी बनी दरोगा
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ के देहात क्षेत्र के मोहल्ला सोटावाली सोनपुर निवासी पायल उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा के पद पर चयनित हुई है। हापुड़ पहुंचने पर पायल का क्षेत्रवासियों ने जोरदार स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
पायल पुत्री मुकेश कुमार ने कड़ा परिश्रम कर पुलिस भर्ती परीक्षा को उत्तीर्ण किया और वह सब इंस्पेक्टर बन गई। जब वह हापुड़ पहुंची तो उनकी माता मंजू जाटव, पिता मुकेश कुमार ने क्षेत्र वासियों के साथ जोरदार स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
II CLASS से X CLASS तक की ट्यूशन क्लास के लिए कॉल करें: 875533212




























