हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में दिवाली पर्व पर लोगों ने एनजीटी के नियमों को ताक पर रखकर खूब आतिशबाजी छोड़ी। प्रशासन पटाखों के सामने बेबस नजर आया। पटाखे छोड़ने व अन्य कारणों से हापुड़ में प्रदूषण का स्तर बेहद ज्यादा बढ़ गया। शुक्रवार की देर रात को एक्यूआई- (एयर क्वॉलिटी इंडेक्स) 450 को पार कर 460 पहुंच गया जो कि गंभीर स्थिति है।
बता दें कि दीपावली पर्व पर बैन के बावजूद खूब पटाखे बिके और लोगों ने जमकर आतिशबाजी छोड़ी। पटाखे जलाने से हापुड़ की हवा बेहद ज़हरीली हो गई और एक्यूआई 460 पहुंच गया। हवा का इतना खतरनाक स्तर लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालने के लिए काफी है। शनिवार की सुबह घुएं की चादर से लोगों की आंख में जलन होने लगी। विशेषज्ञों का मानना है कि एक्यूआई इतना खराब है कि यह बुजुर्गों, बच्चों और अस्थमा के मरीजों के लिए परेशानी और बढ़ा सकता है।
Property Mela: खरीदें प्लॉट व फ्लैट, कॉल करें 9540030099
























