👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के खिलाड़ी आदित्य सिसोदिया ने उत्तर प्रदेश की अंडर 16 क्रिकेट टीम में जगह बनाई है जिससे उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। आदित्य सिसोदिया जेएमएस क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ी हैं जिन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह मुकाम हासिल किया है। बताते चलें कि कानपुर जोनल में चल रही अंडर 16 क्रिकेट ट्रायल में कुल 260 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिनमें से 60 खिलाड़ियों को अगले राउंड के लिए चुना गया जहां 30 खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया और उनका मेडिकल हुआ। इन खिलाड़ियों में से 15 का चयन हुआ है जिनमें हापुड़ के आदित्य सिसोदिया भी शामिल हैं।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288






























