
हापुड़: युवक ने बुलंदशहर जिले से की बाइक चोरी, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर निवासी एक युवती ने तहरीर देते हुए बताया कि उनके भाई की बाइक को जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू आर्य नगर चंडी मंदिर निवासी बाइक को चोरी कर ले गया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि गांव रामपुर मानपुर की रहने वाले कल्पना राघव ने बताया कि वह परिवार के लोगों के साथ खेत पर काम करने के लिए गई थी। घर पर उनकी भाभी थी। उनके भाई की बाइक घर के बाहर खड़ी थी। आरोप है कि अमित उर्फ जंगली निवासी न्यू आर्य नगर चंडी मंदिर पिलखुवा जनपद हापुड़ उनके भाई की बाइक को चोरी कर ले गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से 500 रूपए की खरीद पर 299/- रूपए का गिफ्ट फ्री: 8191820867*
























