
हापुड़: आलोक कॉलोनी स्थित मकान में आए कामगारों ने तीन लाख का माल किया चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मेरठ रोड पर स्थित आलोक कॉलोनी में एक व्यक्ति के घर में काम करने आए कामगारों ने लगभग तीन लाख रुपए का माल चुरा लिया और फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित आलोक कॉलोनी के रहने वाले दिनेश चंद्र गुप्ता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके घर पर लकड़ी पॉलिश और पेंट का काम करवाने के लिए दिल्ली के भजनपुरा के रिजवान, लखीमपुर खीरी के धर्मेंद्र, राधेश्याम व योगेंद्र को बुलाया था। यह लोग करीब 15 से 20 दिन तक काम करते रहे और 5 अगस्त की सुबह करीब 5:00 बजे मौका देखकर 5 सैंडर मशीनें और दो बफिंग मशीनें चुरा कर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601






























