हापुड़: मेरठ रोड पर डिवाइडर बनाने का कार्य शुरू










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर डिवाइडर बनाने का कार्य शुरू हो गया है। जेसीबी मशीन की मदद से बीच सड़क को डिवाइड के आकार में खोदा जा रहा है जिससे सड़क पर डिवाइडर बन सके और यातायात का विभाजन हो सके। फिलहाल डिवाइडर मेरठ तिराहा के पास ही बना हुआ है।
आपको बता दें इन दिनों कोहरे के प्रकोप के कारण सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। हापुड़ की मेरठ रोड भी व्यस्त मार्गों से एक है जहां से प्रतिदिन भारी यातायात गुजरता है लेकिन सड़क पर डिवाइडर ना होने की वजह से हादसों की संख्या बढ़ रही है जिसमें कमी लाने के उद्देश्य से सड़क पर डिवाइडर बनाने का कार्य शुरू हो गया है। डिवाइडर के बनने से लोगों को राहत मिलेगी। यह सड़क मेरठ, मोदीनगर, को हापुड़ से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। साथ ही इस मार्ग पर स्कूल भी संचालित है। ऐसे में डिवाइडर ना होने की वजह से हादसे का खतरा हर समय मंडराता रहता है। डिवाइडर के निर्माण से लोगों को राहत मिलेगी।

ब्राइडल बुकिंग पर 50% की भारी छूट: 8218124225 || पहली 10 ब्राइडल के लिए








  • Related Posts

    पीएम मोदी की रैली में भाग लेने वाले कैडेट्स को डीएम ने किया सम्मानित

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ प्रधानमंत्री की रैली में भाग लेने वाले एसएसवी पीजी कॉलेज के कैडेट्स को जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने सोमवार को सम्मानित किया। 38…

    Read more

    किशोरी का अपहरण करने के मामले में तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    🔊 Listen to this किशोरी का अपहरण करने के मामले में तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर में 14…

    Read more

    You Missed

    पीएम मोदी की रैली में भाग लेने वाले कैडेट्स को डीएम ने किया सम्मानित

    पीएम मोदी की रैली में भाग लेने वाले कैडेट्स को डीएम ने किया सम्मानित

    किशोरी का अपहरण करने के मामले में तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    किशोरी का अपहरण करने के मामले में तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    सामूहिक विवाह योजना के आयोजन में लापरवाही बरतने वाले दोनों ठेकेदारों को नोटिस जारी

    सामूहिक विवाह योजना के आयोजन में लापरवाही बरतने वाले दोनों ठेकेदारों को नोटिस जारी

    अधिवक्ता पर हमले के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    अधिवक्ता पर हमले के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    50 पैसे प्रति किलो बिक रही बंद गोभी से किसान परेशान

    50 पैसे प्रति किलो बिक रही बंद गोभी से किसान परेशान

    हापुड़: मजीदपुरा की गली नंबर-6 में जलभराव व गंदगी से लोग परेशान

    हापुड़: मजीदपुरा की गली नंबर-6 में जलभराव व गंदगी से लोग परेशान
    error: Content is protected !!