हापुड़: अतिक्रमण के दौरान कहां थे अधिकारी? हो कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला चमरी व लज्जापुरी में सड़क के चौड़ीकरण के लिए बाधा बन रहे 120 भवनों को नगर पालिका ने नोटिस जारी किया है। यह वह भवन है जिन्होंने अवैध रूप से अतिक्रमण कर निर्माण किया हुआ है। भले ही लोगों ने स्वयं ही अवैध निर्माण को तोड़ना शुरू कर दिया है लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि जिस समय यह अतिक्रमण हो रहा था उस समय अधिकारियों ने कार्रवाई क्यों नहीं की? ऐसे में लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950


























