👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला कोठी गेट में स्थित एक घर के पास बुधवार की शाम अचानक कहीं से मोरनी आ गई जिसे देखकर बच्चों में खास उत्साह नजर आया। लोग मोरनी को देखने के लिए सड़क पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मोरनी को अपने कब्जे में ले लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम को लोगों की नजर मोहल्ले में घूम रही एक मोरनी पर पड़ी जिसे देखने और सेल्फी लेने के लिए मोहल्लेवासी इकट्ठा हो गए। इस दौरान पक्षी घबरा गया जिसे कुछ लोगों ने बचाया और वन विभाग के हवाले कर दिया।






























