हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के वार्ड नंबर 39 के सभासद मोहम्मद सलाउद्दीन पहलवान ने क्षेत्र में कितना विकास किया है? यह सवाल पूछने पर जनता ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी। क्षेत्र के सभासद से भी बात की गई जिन्होंने इलाके में किए गए विकास के बारे में बताया। वहीं जनता ने विकास के सवाल को लेकर क्या जवाब दिया आइए आपको दिखाते हैं।
वार्ड नंबर 39 में मजीदपुरा आंशिक और दर्शन पूरी आते हैं जहां के सभासद मोहम्मद सलाउद्दीन पहलवान ने बताया कि उन्होंने भी क्षेत्र में काफी विकास किया है और अभी काफी विकास करना शेष है।
बता दें कि इस वर्ष नगर निकाय के चुनाव होने हैं। ऐसे में पिछले 5 वर्षों में क्षेत्र में सभासद ने कितना विकास किया? इस सवाल के जवाब को ढूंढने के लिए जल्द ही टीम आपके क्षेत्र में भी पहुंचेगी।
पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली की साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगी…
Read more
























