हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर है। औपचारिक घोषणा होने तक हर कोई गुपचुप तरीके से चुनाव की तैयारी कर रहा है। चर्चा है कि भाजपा, कांग्रेस, बसपा अलग-अलग चुनावी मैदान में उतरेंगे जबकि रालोद और सपा को लेकर हापुड़ नगर में गठबंधन की बातों को बल मिलता दिख रहा है। यदि रालोद और सपा एक बार फिर गठबंधन के साथ मैदान में आते हैं तो हापुड़ नगर पालिका परिषद की चेयरमैन पद की सीट रालोद के खाते में जाने का अनुमान है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार यदि रालोद और सपा एक बार फिर गठबंधन के साथ चुनावी मैदान में उतरें तो हापुड़ नगर पालिका परिषद की चेयरमैन पद की सीट रालोद के खाते में जा सकती है। ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव में रालोद और समाजवादी पार्टी गठबंधन के साथ मैदान में उतरी थी जहां से रालोद के गजराज सिंह मैदान में उतरे। ऐसे में चर्चा है कि एक बार फिर गठबंधन हुआ तो वहीं फार्मूला होगा और रालोद की ओर से प्रत्याशी मैदान में उतरेगा जबकि जिले की पिलखुवा, बाबूगढ़ और गढ़मुक्तेश्वर की चेयरमैन पद की सीट समाजवादी पार्टी के खाते में जा सकती है।
हापुड़ में अब घर बैठे मंगवाए कुल्हड़ पिज़्ज़ा: 8979755041























