भारत की जीत पर जश्न में डूबा हापुड़, युवाओं ने किया डांस व छोड़ी आतिशबाजी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ उसे समय भारत माता की जय के जयकारों से गूंज उठा जब इंडियन क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप में जीत हासिल की और साउथ अफ्रीका को सात रनों से हरा दिया। 17 साल बाद टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया है। इस अवसर पर जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में आतिशबाजी छोड़ी गई। ऐसा लगा मानो दिवाली मनाई जा रही है। लोग सड़कों पर उतर आए और एक दूसरे को बधाई देने लगे। इस अवसर पर भारत माता की जय के उद्घोष भी लगाए गए। लोगों में इस दौरान अलग ही ज़्ज़बा देखने को मिला।
टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का शनिवार को साउथ अफ्रीका और इंडियन क्रिकेट टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ जिसमें रोहित की कप्तानी में भारत ने साउथ अफ्रीका के हाथों से जीत को छीन लिया और टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया। इससे पहले टीम इंडिया ने 2007 में पहला वर्ल्ड कप जीता था।
भारत की इस जीत पर हापुड़ जश्न में डूब गया।
हापुड़ की रेलवे रोड, दिल्ली रोड, गढ़ रोड आदि क्षेत्रों में लोग सड़कों पर उतर आए और जश्न मनाने लगे। इस अवसर पर एक दूसरे को बधाई भी दी और जमकर आतिशबाजी छोड़ी। सड़कों पर उतरे युवा खुद को डांस करने से रोक ना सके और उन्होंने कप्तान के साथ-साथ टीम इंडिया की जमकर प्रशंसा की। हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने इंडियन क्रिकेट टीम को बधाई दी। जिस दौरान मैच चल रहा था उस दौरान लोगों की नज़रें टीवी, मोबाइल फोन, एलईडी से नहीं हटी और जैसे ही टीम इंडिया ने मैच जीत लिया उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। भारत की जीत के इस जश्न में बच्चे, बड़े, महिला, पुरुष, सभी ने हिस्सा लिया और जमकर जश्न मनाया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























