👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में अब ट्रांसफार्मर बदलने का बीड़ा लोगों ने खुद ही उठा लिया है। जनपद हापुड़ के ब्लॉक सिंभावली क्षेत्र के अंतर्गत गांव राजपुर में ग्रामीणों ने खुद ही ट्रांसफार्मर बदल लिया। कई ग्रामीण इस कार्य में जुट गए। बता दें कि मामला सोमवार का है जब गांव में बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने से परेशान ग्रामीण खुद ही छोटे टैंपों में ट्रांसफार्मर रख कर ले आए और लोगों की सहायता से इसे बदल लिया। पुराना ट्रांसफार्मर उतारकर बग्गी पर रख दिया। चेन की मदद से ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर को बदल दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है।
Mummy’s Kitchen : लंच और डिनर की होम डिलीवरी के लिए कॉल करें: 9358234622, 8193940941






























