
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में एक बस चालक द्वारा बस की खिड़की पर सवारी लटकाकर ओवरलोड बस चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि यात्री जान जोखिम में डालकर बस की खिड़की पर लटके हुए हैं, जबकि चालक बेखौफ होकर बस दौड़ा रहा है।
वायरल वीडियो का यातायात पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। जांच के बाद संबंधित बस को चिन्हित करते हुए एमवी एक्ट के अंतर्गत 13,500 रुपये का चालान किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की लापरवाही न केवल यात्रियों की जान के लिए खतरा है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा भी प्रभावित करती है। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि ओवरलोडिंग और खिड़की/दरवाजों पर सवारी बैठाकर वाहन चलाना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वाहन चालकों और परिवहन संचालकों को चेतावनी दी गई है कि वे नियमों का पालन करें, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।























