हापुड़: व्यक्ति के साथ मारपीट की वीडियो वायरल












हापुड़: व्यक्ति के साथ मारपीट की वीडियो वायरल

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला तगासराय निवासी सपना पत्नी गौरव ने देहात थाने में तहरीर देते हुए बताया कि 31 जनवरी को वह अपने जरोठी रोड पर ए टू ज़ेड कॉलोनी में स्थित मकान में गई थी। सपना अपने पति गौरव और बच्चों के साथ मकान में गई थी। शाम करीब 4:30 बजे साफ-सफाई करने के बाद जब वह वापस लौट रहे थे तो ए टू ज़ेड कॉलोनी में रहने वाले कुछ लोग मौके पर आ गए और पीड़िता व उसके पति के साथ अभद्रता करने लगे जिसका विरोध करने पर उन्होंने गाली गलौज शुरू कर दिया और जाति सूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। इस दौरान आरोप है कि सपना के पति गौरव को कुछ लोगों ने मिलकर पीटा जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इस दौरान आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हो गए और मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पीड़िता का कहना है कि उसका मंगलसूत्र भी इस दौरान गायब हो गया। पीड़ित पक्ष ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सपना ने मामले में मंगलवार को देहात थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है जिन्होंने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!