
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी इंटर कॉलेज के पास मामूली बात को लेकर दो युवक आपस में भिड़ गए। पेट्रोल पंप के पास हुई मारपीट की वीडियो लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर ली जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला शुक्रवार का है जब दो युवकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान जमकर गाली-गलौज हुआ और लात-घूंसे चले। आसपास खड़े लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

























